फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Employment fairs are also not getting the hope of employment

रोजगार मेलों से भी परवान नहीं चढ़ रही रोजगार की उम्मीद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Employment fairs are also not getting the hope of employment
चंपावत। सरकारी क्षेत्रों में रोजगार के सिकुड़ते अवसरों के बीच रोजगार मेले युवाओं की उम्मीद की धुरी रहे हैं लेकिन यहां अब तक लगे इन मेलों से भी बेरोजगारों को खास लाभ नहीं मिला है।
विज्ञापन

चंपावत जिले में एक दशक पहले 13 हजार बेरोजगार थे जो बढ़ कर अब 24 हजार संख्या पार कर चुकी है। जिले में बेरोजगारों की संख्या दिन दूनी रात चौगुनी गति से बढ़ी है। वहीं इसके विपरीत रोजगार पाने वालों की संख्या बहुत कम है। बमुश्किल तीन हजार युवाओं को सरकारी नौकरी मिल सकी है।
विज्ञापन

इधर तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं की नजर रोजगार मेलों पर रहती है लेकिन 2018 से अब तक लगे दस रोजगार मेलों से युवाओं को मायूसी मिली। इस दौरान लगे नौ मेलों में 277 युवाओं को ही ऑटो मोबाइल और दूसरे निजी कंपनियों में काम मिल सका है जबकि चंपावत जिले में औद्योगिक प्रशिक्षण और तकनीकी हुनर देने के लिए तीन आईटीआई, चार पॉलीटेक्रिक और एक इंजीनियरिंग कॉलेज हैं जिसमें एक हजार से अधिक युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजगार मेले हुनरमंदों को रोजगार देने में उपयोगी है। कोरोना और अन्य कारणों से पिछले दो वर्ष ऐसे मेलों का आयोजन कम हो सका। अब फिर से मेले लगाकर रोजगार देने की कवायद की जा रही है।
- राजेश दुर्गापाल, जिला सेवायोजन अधिकारी, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed