टनकपुर (चंपावत)। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के छात्रावास में कर्मचारियों के रिक्त पदों पर उपनल और अन्य आउटसोर्स से तैनाती की जाएगी। छात्राओं के छात्रावास में आने से पहले पूरे छात्रावास को सैनिटाइज किया जाएगा। मंगलवार को हुई विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।
विद्यालय प्रबंधक समिति अध्यक्ष एसडीएम हिमांशु कफल्टिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में छात्रावास की वार्डन प्रेमा ठाकुर ने समिति के समक्ष छात्रावास की प्रगति आख्या, गत वर्ष के परीक्षाफल, नए प्रवेश और छात्राओं के नामांकन की रिपोर्ट पेश की। समिति ने छात्रावास भवन की मरम्मत, नाली का निर्माण कराने, बुडन, स्टेच्यू, मोबाइल रिपेयरिंग और जरूरत का सामान खरीदे जाने के प्रस्ताव पास किए। भारत सरकार की ओर से छात्रावास में छह सीसीटीवी लगाए जाएंगे। समिति अध्यक्ष एसडीएम ने छात्रावास में पुरातन छात्रा सम्मेलन आयोजित किए जाने का सुझाव दिया, ताकि वर्तमान में पढ़ रही छात्राओं को पुरातन छात्राओं के अनुभव का लाभ मिल सके। बैठक में मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित, जिला शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण, उप शिक्षा अधिकारी अंशुल बिष्ट, डीडी जोशी, मनु तिवारी, रेनू वल्दिया, संजू चंद, सुमन चंद, ललिता देवी, सोनी, सावित्री देवी, बालिका समन्वयक मोहन सिंह सेलिया और समन्वयक दिवाकर भट्ट आदि मौजूद थे।