फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Employees Union put off the operation of roadways buses

इंप्लाइज यूनियन ने बंद रखा रोडवेज बसों का संचालन

Thu, 28 May 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत Updated Thu, 28 May 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
Employees Union put off the operation of roadways buses

समय संचालन कक्ष में कर्मचारियों की तैनाती के विवाद में आंदोलित रोडवेज इंप्लाइज यूनियन ने बृहस्पतिवार को बसों का संचालन बंद रखा। डिपो की करीब पचास फीसदी बसों का संचालन ठप रहा, जिससे निगम को लाखों की क्षति हुई है। प्रबंधन से वार्ता विफल होने पर यूनियन ने शुक्रवार को भी बसों का संचालन ठप रखने का ऐलान किया है।

विज्ञापन


टनकपुर डिपो के समय संचालन कक्ष में लिपिकों की तैनाती को लेकर रोडवेज इंप्लाइज  यूनियन और रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद में ठनी हुई है। संचालन कक्ष में परिषद से जुड़े लिपिक की तैनाती से बौखलाई इंप्लाइज यूनियन ने बृहस्पतिवार को विरोध-प्रदर्शन कर बसों का संचालन बंद रखा। सुबह से ही बसें नहीं चलने से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन दोपहर में कर्मचारी संयुक्त परिषद के नेताओं के आगे आने पर बसों का संचालन शुरू हुआ। डिपो से हर दिन 65 बसों का संचालन होता है, जबकि इंप्लाइज यूनियन के आंदोलन से 33 बसों का ही संचालन हो पाया। प्रदर्शन में संतोष गुप्ता, दीप चंद्र शाह, भरत पाठक, सतनाम सिंह, कमलेश द्विवेदी, हरीश चौधरी, हरी सिंह महर, देवेंद्र मिश्रा, धीरज जुकरिया, ओमप्रकाश, कपिल त्रिपाठी, विक्रम महर आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed