{"_id":"65e9f01276e9ab5cb70d77bd","slug":"employees-started-door-to-door-recovery-campaign-champawat-news-c-229-1-shld1010-106068-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: कर्मचारियों ने घर-घर जाकर वसूली का अभियान शुरू किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: कर्मचारियों ने घर-घर जाकर वसूली का अभियान शुरू किया
Thu, 07 Mar 2024 10:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 07 Mar 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बकाया बिजली बिलों को लेकर ऊर्जा निगम की ओर से घर-घर जाकर वसूली अभियान शुरू कर दिया गया है। ऊर्जा निगम की ओर से बकाया बिलों को लेकर मार्च तक 12 करोड़ की वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
बृहस्पतिवार को ऊर्जा निगम के अभियंता ललित बिष्ट के नेतृत्व में निगम की टीम ने लोहाघाट में घर-घर जाकर वसूली अभियान चलाया। अभियंता ललित बिष्ट ने बताया कि जिन लोगों ने बिजली का बिल जमा नहीं किया है उन बकायेदारों को पहले नोटिस दिया जा रहा है। इसके बाद भी बिल जमा नहीं करने वालों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि मार्च में ऊर्जा निगम ने 12 करोड़ की वसूली का लक्ष्य रखा है। अभियान में चारु चंद्र ओझा, प्रवीण कुमार जोशी, डीएस नेगी, रवि ढेक आदि शामिल रहे। संवाद