फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   employees are protesting

22 सूत्री मांगों को लेकर डाक कर्मचारियों की हड़ताल

Tue, 08 Jan 2019 10:25 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Published by: kamlesh kamlesh Updated Tue, 08 Jan 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
employees are protesting
लोहाघाट डाकघर में प्रदर्शन करते ट्रेड यूनियन कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
डाक कर्मचारियों ने मंगलवार को विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। डाक कर्मचारियों के हड़ताल पर जानेे से उपभोक्ताओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।  
विज्ञापन

पोस्टमास्टर आईडी जोशी ने बताया कि कर्मचारियों ने 22 सूत्री मांगों को लेकर दो दिनी धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा कि कर्मचारी न्यूनतम वेतन 18000 रुपये, सभी को पांच हजार पेंशन देने, श्रम कानूनों में बदलाव करने, महंगाई पर रोक लगाने, राशन, स्वास्थ्य, शिक्षा और आवास उपलब्ध करवाने, आउटसोर्स और ठेका प्रथा बंद करने, संविदा कर्मचारियों को नियमित करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, समान काम समान वेतन लागू करने, खाली पदों पर स्थायी नियुक्ति करने, रोडवेज, बिजली, चिकित्सा, जन स्वास्थ्य सरकारी विभागों का निजीकरण बंद करने, आंगनबाड़ी, आशा, मिड डे मिल सहित सभी स्कीम वर्करों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने समेत कई अन्य मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। वहां जगदीश चंद्र जोशी, आयुष पांडेय, सुरेश चंद्र, लक्ष्मी भट्ट समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे। ब्यूरो 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed