फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Employee make people aware

आग से बचाव की जानकारी दी

Fri, 19 Apr 2019 10:50 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Fri, 19 Apr 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
Employee make people aware
लोहाघाट थाना परिसर में सफाई करते फायर कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत फायर ब्रिगेड ने क्षेत्र में जागरूकता अभियान के जरिए लोगों को आग लगने के कारणों, उससे बचाव की जानकारी दी। अभियान के तहत फायर कर्मियों ने थाना परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया। अग्निशमन द्वितीय अधिकारी चंदन राम के नेतृत्व में फायर कर्मियों ने नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के भीड़भाड़ वाले स्थानों, स्कूलों में लोगों को अग्नि सुरक्षा की जानकारी दी।
विज्ञापन


फायर कर्मियों ने आग लगने के कारणों और उनसे निपटने की जानकारी देने के साथ इसका प्रदर्शन किया। इस मौके पर एलएफएम मोहन सिंह थापा, बाल मुकुंद राणा, लक्ष्मण सिंह, भरत सिंह, मुकेश सिंह, राजेंद्र जोशी, राजेश खर्कवाल, सुनील जोशी, भैरव सिंह, गोविंद पनेरू, राजेश झिंगुड़ी, कुंदन गिरी आदि फायर कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन


अग्नि सुरक्षा सप्ताह : जवानों ने चलाया सफाई अभियान
टनकपुर (चंपावत)। अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत शुक्रवार को अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने फायर स्टेशन और उसके आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाकर अग्नि सुरक्षा का संदेश दिया। अग्निशमन अधिकारी श्याम सिंह के नेतृत्व में जवानों ने सूखा कचरा एकत्र कर उसे नष्ट किया। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों को आग से सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि बचाव ही आग से सुरक्षा का बेहतर विकल्प है। उन्होंने लोगों से गर्मी के मौसम में घर के आसपास का सूखा कचरा एकत्र कर नष्ट करने की सलाही दी। इस मौके पर गोविंद राम, जसवंत सिंह, कश्मीर सिंह राणा आदि जवानों ने अभियान में हाथ बंटाया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed