फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Elephants damaged the farmer's bush

हाथियों ने किसान के झाले को क्षतिग्रस्त किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Elephants damaged the farmer's bush
नायकगोठ में हाथियों द्वारा क्षतिग्रस्त किया गया गरीब परिवार का झाला। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। जंगल से लगे गांवों के लोग कोरोना के साथ ही हाथियों के झुंड का खौफ भी झेल रहे हैं। शुक्रवार की रात नायकगोठ में एक गरीब परिवार के झाले को हाथियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। झाले में मौजूद लोगों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। हाथियों ने में रखा खाद्यान्न चट कर लिया। खेत में लगी टमाटर की खेती भी नष्ट कर दी।
विज्ञापन

ठेके में भूमि लेकर टमाटर की खेती करने वाला रीत राम नायकगोठ में हयात सिंह की भूमि में टमाटर की खेती कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा है। बताया गया कि शुक्रवार की रात अचानक हाथियों ने उसके झाले में धावा बोल दिया। वहां मौजूद रीत राम ने पत्नी और छोटी बेटी के साथ भागकर किसी तरह जान बचाई। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण भी जाग गए। हाथियों को भगाने की कोशिश की गई, लेकिन वे नहीं भागे। हाथियों ने खेत में टमाटर की फसल भी नष्ट कर दी। ग्राम प्रधान भावना देवी, बीडीसी सदस्य विकास धामी, जिला पंचायत सदस्य किरन देवी आदि ने प्रशासन से पीड़ित गरीब परिवार को आर्थिक मदद दिए जाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed