फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Elephants again entered Bastia village in tanakpur champawat

Champawat: बस्टिया गांव में फिर घुसे हाथी, शोर मचाकर भगाया; चार किसानों की फसलों को रौंदा, दहशत

Fri, 14 Feb 2025 04:46 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 14 Feb 2025 04:46 PM IST
सार

शारदा वन रेंज से सटे दूरस्थ बस्टिया गांव में दूसरे दिन भी रात को हाथियों के घुसने से दहशत फैल गई। आहट होने पर ग्रामीण देर तक रात में शोर मचाते रहे। हाथियों ने चार किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया।

विज्ञापन
Elephants again entered Bastia village in tanakpur champawat
हाथी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टनकपुर के शारदा वन रेंज से सटे दूरस्थ बस्टिया गांव में दूसरे दिन भी रात को हाथियों के घुसने से दहशत फैल गई। आहट होने पर ग्रामीण देर तक रात में शोर मचाते रहे। हाथियों ने चार किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया।

विज्ञापन

वन विभाग और ग्रामीणों ने रात में हाथियों शोर मचाकर भगाए। इधर, समाजसेवी राम सिंह धौनी ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब 12 बजे एक बार फिर हाथियों गांव में घुस आए। हाथियों ने किसान महेंद्र सिंह सामंत, जानकी देवी, गीता देवी, मान सिंह बोरा की फसलों को रौंदा। ग्रामीणों को देर रात तक शोर मचाना पड़ा।

विज्ञापन


उन्होंने वन विभाग से जल्द से जल्द सोलर फेंसिंग की मरम्मत और जहां आवश्यक है वहां नई लाइन बिछाने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी फसल को नुकसान हो चुका है। किसान महेंद्र सिंह के पानी की टंकी को भी हाथियों ने नुकसान पहुंचाया। बुधवार की रात दो हाथी गांव में घुसे थे और किसानों की फसलों को रौंदा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed