फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Electricity

एनएचपीसी में इस बार लक्ष्य से कहीं अधिक बिजली बनेगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Electricity
टनकपुर पावर स्टेशन के महाप्रबंधक पवन कुमार गुप्ता। - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। इस बार टनकपुर पावर स्टेशन का बिजली उत्पादन लक्ष्य देय टारगेट से कहीं अधिक होने की संभावना है। देय लक्ष्य पांच सौ मिलियन यूनिट 28 जनवरी को पूरा कर लिया गया है। नदी में पर्याप्त पानी मिला तो 31 मार्च तक 535 से 540 मिलियन यूनिट उत्पादन कर लिया जाएगा। इससे पूर्व वर्ष 2003-04 में सर्वाधिक 511 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन किया गया है।
विज्ञापन

टनकपुर पावर स्टेशन का वर्ष 2019-20 का 31 मार्च तक का देय लक्ष्य 500 मिनियन यूनिट उत्पादन 28 जनवरी को ही पूरा कर लिया गया है। पावर स्टेशन के मुखिया महाप्रबंधक पवन कुमार गुप्ता ने बताया कि नदी में पर्याप्त पानी मिलता रहा तो इस वर्ष लक्ष्य से कहीं अधिक उत्पादन होने की संभावना है। बताया कि पावर स्टेशन का 31 मार्च 2020 तक विद्युत उत्पादन लक्ष्य 500 मिलियन यूनिट था। टनकपुर बैराज से नेपाल को पानी देने के लिए बनने वाली कैनाल का कार्य एनएचपीसी को दे दिया गया है। जल्द कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed