फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Electricity stalled for 25 hours in rural areas of Barakot

लोहाघाट-बाराकोट के ग्रामीण क्षेत्रों में 25 घंटे ठप रही बिजली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Electricity stalled for 25 hours in rural areas of Barakot
लोहाघाट (चंपावत)। भारी बारिश के चलते बिजली की लाइन में पेड़ और मलबा गिरने से बाराकोट के ग्रामीण क्षेत्रों में 25 घंटे बिजली की आपूर्ति बाधित रही। जिससे लोग खासे परेशान रहे।
विज्ञापन

शनिवार शाम तीन बजे सिंगदा के पास भूस्खलन से कई पेड़ पिथौरागढ़ से आने वाली बिजली की लाइन के ऊपर आ गिरे। पेड़ और मलबे की चपेट में आने से बिजली के दो खंभे और छह जगह तार मलबे में दब गए। इससे लोहाघाट नगर और बाराकोट ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्रों बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। ऊर्जा निगम लोहाघाट नगर में तो जैंती बिजली उपकेंद्र से वैकल्पिक व्यवस्था कर आपूर्ति सुचारु करा दी। लेकिन बाराकोट के ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई। ऊर्जा निगम की तकनीकी टीम ने क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक कर इन क्षेत्रों में रविवार चार बजे बाद आपूर्ति सुचारु कराई। ऊर्जा निगम के जेई बसंत बल्लभ गहतोड़ी के नेतृत्व में लाइन की मरम्मत करने वाली टीम में सुरेश ढेक, हरीश बोहरा, प्रवीण जोशी, लक्ष्मण सिंह कन्याल, कमल जोशी, रतन महर, वीर भान आदि शामिल थे।
विज्ञापन

सड़क के मलबे से टूटी दुधौरी की पेयजल लाइन
चंपावत। सड़क कटिंग के दौरान आए मलबे से दुधौरी क्षेत्र की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे गांव में पानी की आपूर्ति बाधित हुई है। इसके चलते गांव के लोगों को नौलों से पानी ढोने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि लड़ाबोरा ग्राम पंचायत में सड़क कटिंग के मलबे से दुधौरी की पेयजल लाइन कई स्थानों पर टूटी है। इस कारण गांव की 300 की आबादी की पेयजल व्यवस्था पर संकट छाया है। नागरिकों ने जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की जल संस्थान और सड़क बना रही एजेंसी से मांग की है। इधर जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता परमानंद पुनेठा का कहना है कि ग्रामीणों की शिकायत पर टीम को मौके पर भेजा जाएगा। अगर सड़क निर्माण एजेंसी के काम के दौरान लाइन टूटी होगी, तो उनसे ठीक करवाई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed