{"_id":"6787f1d0db37e45be102d2c0","slug":"electricity-production-starts-from-gaudi-hydropower-project-champawat-news-c-229-1-shld1026-118505-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: गौड़ी जल विद्युत परियोजना से बिजली उत्पादन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: गौड़ी जल विद्युत परियोजना से बिजली उत्पादन शुरू
Wed, 15 Jan 2025 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 15 Jan 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। गौड़ी जल विद्युत परियोजना से उत्पादन शुरू हो गया है। 200 किलोवाट क्षमता की परियोजना से करीब 4000 यूनिट बिजली उत्पादन हो गया है, जिसे सीधे उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड 3.7 प्रति यूनिट रुपये की दर से क्रय कर रही है।
उत्तराखंड जल विद्युत निगम की बंद पड़ी गौड़ी जल विद्युत परियोजना को वर्ष 2013 में उरेडा को हस्तांतरित किया गया था। इस परियोजना से सोमवार से बिजली उत्पादन शुरू हो गया है। डीएम नवनीत पांडेय ने इस परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर जानकारी ली।
वर्तमान में परियोजना में एक टरबाइन से बिजली उत्पादन हो रहा है जहां से सीधे यूपीसीएल के माध्यम से ग्रिड में भेजी जा रही है। डीएम ने परियोजना अधिकारी उरेडा को निर्देश दिए कि परियोजना के तहत अगर एक और टरबाइन स्थापित करने की क्षमता है तो संभावनाओं को देखते हुए प्रस्ताव तैयार किया जाए।
विज्ञापन
अवर अभियंता उरेडा सीपी उपाध्याय ने बताया कि संचालित परियोजना में चार हजार यूनिट बिजली उत्पादन हो गया है, जिसे सीधे उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड क्रय कर रहा है। इस धनराशि को यूपीसीएल, उरेडा को प्रदान करेगा, इसमें 10.25 प्रतिशत धनराशि उरेडा स्वयं के पास रखेगा। शेष धनराशि परियोजना को संचालित कर रही कंपनी को भुगतान करेगा।
इधर डीएम ने सिफ्टी जल विद्युत परियोजना को भी शीघ्र सुचारू करने के निर्देश उरेडा विभाग को दिए। इस दौरान अधिशासी अभियंता विद्युत विजय सकारिया, सहायक अभियंता संजय भंडारी, हरिओम कंपनी के प्रबंधक पदम सिंह आदि मौजूद रहे।