फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Electricity of the mountainous area is falling for eleven hours

ग्यारह घंटे गुल रही पर्वतीय इलाके की बिजली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Electricity of the mountainous area is falling for eleven hours
पाटी के थुवामौनी में इस जगह क्षतिग्रस्त लाइन से चंपावत जिले के पहाड़ी हिस्से में 11 घंटे गुल रही बि - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/ लोहाघाट। चंपावत जिले के पर्वतीय हिस्से में ग्यारह घंटे बिजली गुल रही। इस वजह से पहाड़ी क्षेत्र के दो लाख लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोहाघाट सहित कुछ जगह पेयजल आपूर्ति पर भी इसका असर पड़ा है। तड़के चार बजे से ठप बिजली आपूर्ति शाम तीन बजे सुचारु हो सकी।
विज्ञापन

जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर-बनबसा को छोड़ चंपावत, लोहाघाट, बाराकोट और पाटी ब्लॉक में बृहस्पतिवार को तड़के चार बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसका घरेलू कामकाज पर भी असर पड़ा। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों और बिजली पर आश्रित कारोबार भी प्रभावित रहे। वहीं लोहाघाट क्षेत्र की सुंई और चौड़ी पंप हाउस की पेयजल योजनाओं से पेयजल आपूर्ति बाधित रही। इस कारण लोग पेयजल के लिए भटकते रहे।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के एसडीओ विकास भारती ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह चार बजे जैंती-खेतीखान की 33 केवी लाइन में पाटी के पटनगांव में पेड़ गिरने से तीन तार टूटने गए थे जिससे आपूर्ति ठप हुई। इसका पता लगने के बाद जेई बीबी गहतोड़ी के नेतृत्व में निगम कर्मियों की टीम ने दोपहर बाद तीन बजे आपूर्ति सुचारु की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिथौरागढ़-लोहाघाट लाइन ठीक होने में लगेंगे चार दिन
चंपावत। चंपावत जिले के पहाड़ी हिस्से में मुख्य रूप से पिथौरागढ़ से लोहाघाट तक आने वाली 33 केवी लाइन से बिजली आपूर्ति होती है लेकिन पिछले दिनों हुई भारी बारिश और भूस्खलन से यह लाइन कई जगह टूटी है। विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए जैंती से खेतीखान की लाइन से आपूर्ति की है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि एनएच खुलने के बाद घाट में क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक करने का काम चल रहा है। घाट में 10 नए खंभे लगने हैं, जिन्हें लगाने में चार दिन का समय और लगने की संभावना है।

बारिश के बाद से चंपावत जिले के 18 गांवों में अभी भी अंधेरा
चंपावत। चंपावत के पहाड़ी हिस्से की बिजली आपूर्ति ग्यारह घंटे में सुचारू हो गई। लेकिन जिले के दूरदराज के 18 से अधिक गांव बारिश के बाद से अंधेरे में है। जिले में अभी मास्टा, बकोड़ा, बजौन, सोराई, हरतोला, आमनी, रमेला, बगेड़ी, रियासी, बमनगांव, कठौल, नेत्रसलान, बेट्टा, सेरा, आमखेत, मटियाली, सुंगरखाल, बुरोला में अंधेरा है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों का कहना है कि इन गांवों की आपूर्ति बहाल करने के लिए टीमें लगी हैं। वहीं चंपावत जिले में सात पेयजल योजनाओं की मरम्मत नहीं हो पाई है। इस कारण ग्रामीण क्षेत्र के 20 हजार से अधिक लोगों की पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed