फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Elderly villagers will sit in DM office to get loan from bank

बैंक से कर्ज पाने के लिए डीएम कार्यालय में धरना देंगे बुजुर्ग ग्रामीण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Elderly villagers will sit in DM office to get loan from bank
बगौटी गांव के मोहन चंद्र पांडेय। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। बैंक और प्रशासनिक अमले का दावा स्वरोजगार के लिए आसानी से कर्ज मुहैय्या कराने का है, लेकिन हकीकत यह है कि कर्ज नहीं मिलने पर धरने की धमकी देने की नौबत आ रही है। नेपाल सीमा से लगे गुमदेश क्षेत्र के बगौटी गांव के एक बुजुर्ग ग्रामीण ने दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे योजना में चयनित होने के बावजूद बैंक से कर्ज नहीं मिलने पर अब 11 जनवरी से कलक्ट्रेट में धरना देने की चेतावनी दी है। इस संबंध में उन्होंने डीएम को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

बगोटी गांव के मोहन चंद्र पांडेय का कहना है कि पर्यटन विभाग की ओर से चयन होने के बावजूद उन्हें एसबीआई की पुलहिंडोला शाखा से 10 लाख रुपये का कर्ज नहीं मिल पा रहा है। जबकि वे इसके लिए गारंटर सहित सभी प्रक्रिया पूरी करने के लिए तैयार है। एसबीआई के रिटेल एसेट क्रेडिट सेंटर के मुख्य प्रबंधक जनार्दन चिलकोटी का कहना है कि होम स्टे योजना वाले स्थल का मुआयना करने के बाद कर्ज नहीं देने का बैंक ने निर्णय लिया। बगौटी में इस योजना के कामयाब होने की संभावना कम होने से ये फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट ने बताया कि होम स्टे योजना के तहत जिले में अब तक 85 लोगों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से छह लोगों को नए निर्माण और दुबारा निर्माण के लिए 134.24 लाख रुपये का कर्ज दिया मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

80 प्रतिशत लोगों को नहीं मिल पा रहा कर्ज
चंपावत। कोरोना काल में स्वरोजगार देने और पलायन रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार सहित कई योजनाएं शुरू की हैं। लेकिन पलायन की रोकथाम करने वाली इन योजनाओं में साक्षात्कार के बाद चयनित होने वाले 80 प्रतिशत लोगों को कर्ज के लिए जूझना पड़ रहा है। चंपावत जिले में 501 लोगों के आवेदन बैंकों को भेजे जाने के बावजूद सिर्फ 103 लोगों को ही बैंक की ओर से वित्तीय स्वीकृति मिली है।

कोरोना काल में करीब 27 हजार प्रवासी चंपावत जिले में लौटे। इनमें दो हजार से अधिक लोग मनरेगा में काम कर रहे हैं। अब तक 1107 लोगों ने स्वरोजगार योजना के लिए आवेदन किया। परीक्षण के आधार पर चयन समिति ने इनमें से 501 लोगों के आवेदन बैंकों को भेजे गए। इनमें से अभी तक 103 को ही मंजूरी मिली है। इधर लीड बैंक प्रबंधक एके जोशी का कहना है कि वित्त पोषण की मंजूरी से पूर्व बैंक सर्वे करता है। सर्वे की इस रिपोर्ट के आधार पर कर्ज देने का फैसला होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed