फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Elderly man from Karnakarayat dies in car accident

Champawat News: कार दुर्घटना में कर्णकरायत के बुजुर्ग की मौत

Sat, 23 Mar 2024 02:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 23 Mar 2024 02:11 PM IST
विज्ञापन
Elderly man from Karnakarayat dies in car accident
लोहाघाट /चंपावत। खेतीखान-लोहाघाट मोटर मार्ग में कोलीढेक के पास कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


लोहाघाट थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात बलवंत सिंह बिष्ट (61) निवासी कर्णकरायत अपनी मारुति 800 डीएल 6 सीसी 1138 से लोहाघाट से कर्णकरायत की ओर जा रहे थे। कोलीढेक के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पिलर से टकरा गई, जिसमें बलवंत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए उपजिला अस्पताल लोहाघाट लाए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर जिला अस्पताल चंपावत रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह घायल की मौत हो गई। स्थानीय श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। जहां उनके पुत्र दिनेश सिंह बिष्ट ने चिता को मुखाग्नि दी। उनके निधन पर विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, पूर्व प्रमुख योगेश मेहता, भागीरथी संस्थान के निदेशक आनंद अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी आदि ने शोक जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed