फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Eight years later received compensation for road construction

आठ साल बाद मिला सड़क निर्माण का मुआवजा

Wed, 30 Dec 2015 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Wed, 30 Dec 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 पीएमजीएसवाई की ओर से लधिया घाटी क्षेत्र में सड़क की भूमि का आठ साल बाद लोगों को क्षतिपूर्ति का मुआवजा दिया जा रहा है। मुआवजे के तौर तरीकों से यहां के लोग काफी गुस्साए हुए हैं। उनका कहना है कि जिन लोगों की वास्तविक भूमि सड़क निर्माण में कटी है, उन्हें तो मामूली तौर पर मुआवजा दिया जा रहा है, जबकि ऐसे कई लोग हैं, जिनकी भूमि कटे बगैर उन्हें मुआवजे की मोटी रकम दी जा रही है। मछियाड़ के तिलोमनी भट्ट, शिवदत्त्त भट्ट, हरीश जोशी, पूर्णानंद जोशी, देवीदत्त भट्ट आदि ने जिलाधिकारी से वास्तविक लोगों को मुआवजा देने हेतु उक्त प्रकरण की जांच कराने की मांग की है। उप प्रधान विद्यावती देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीणों का कहना था कि यदि इस प्रकरण की ईमानदार लोगों से जांच नहीं कराई गई तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। जरूरत पड़ी तो न्यायालय का द्वार भी खटखटा सकते हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed