फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Eight stores will be located Gorlchaud auction

गोरलचौड़ स्थित आठ दुकानों की होगी नीलामी

Mon, 08 Feb 2016 09:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Mon, 08 Feb 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद की बैठक में गोरलचौड़ रोड में स्थित आठ दुकानों की नीलामी किए जाने का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किया गया। सोमवार को पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता और अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार के संचालन में हुई बोर्ड की बैठक में आठ दुकानों की नीलामी के लिए न्यूनतम प्रीमियम राशि तीन लाख तथा मासिक किराया एक हजार रुपये कर निविदाएं आंमत्रित करने के लिए अवर अभियंता को निर्देशित किया गया।

विज्ञापन

बैठक में वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए भवन कर की आपत्तियों के निस्तारण के लिए प्रत्येक वार्ड के सभासद को समिति का अध्यक्ष नामित कर भवन कर निस्तारण का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा पुरानी कूड़ा गाडियों की मरम्मत किए जाने, अधिशासी अधिकारी को नियमानुसार बोलेरो गाड़ी क्रय किए जाने, शॉपिंग कांपलेक्स निर्माण में शासन स्तर पर लंबित धनराशि के भुगतान किए जाने संबंधी प्रस्तावों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में सभासद शकुंतला गोस्वामी, अनीता प्रहरी, गिरीश चंद्र पांडेय, दीपक सिंह तड़ागी, कलावती देवी, प्रकाश नाथ, नरेंद्र मोहन जोशी, सौरभ साह, सूरज प्रहरी, राजेंद्र सिंह महर, नंदन सिंह तड़ागी, विजय वर्मा, अमीर बख्श, विकास साह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed