फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Eight prisoners including Farida, Almora jail shift

फरीदा सहित आठ कैदी अल्मोड़ा जेल शिफ्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Eight prisoners including Farida, Almora jail shift
चंपावत। लोहाघाट बंदीगृह से शनिवार को आठ कैदी अल्मोड़ा की जिला जेल भेजे गए हैं। इनमें वीजा-पासपोर्ट के बगैर भारत पहुंचने की दोषी पाकिस्तान मूल की अमेरिकन महिला फरीदा मलिक भी शामिल है।
विज्ञापन

बंदीगृह प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर सजायाफ्ता फरीदा मलिक और 16 अन्य कैदियों को अल्मोड़ा जेल भेजने का पिछले सप्ताह पुलिस से आग्रह किया था। बंदीगृह प्रभारी नायब तहसीलदार विजय गोस्वामी ने बताया कि शनिवार को पुलिस ने इनमें से आठ कैदियों को अल्मोड़ा जेल भेज दिया। बताया गया कि शेष कैदियों को भी जल्द ही शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

फरीदा मलिक को 12 जुलाई 2019 को सीमांत बनबसा चेकपोस्ट से नेपाल की राजधानी काठमांडू से बनबसा की बस में आते वक्त आव्रजन अधिकारियों ने पकड़ा था। सीजेएम ने पिछले साल पांच मार्च को चार वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई और 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था। पिछले साल 21 अप्रैल को अदालत ने कुछ शर्तों के साथ फरीदा मलिक को जमानत दे दी थी, लेकिन पिछले माह अदालत की ओर से जमानत खारिज करने के बाद 26 फरवरी को उसे नोएडा से गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माणाधीन जिला जेल भवन अभी बना नहीं है। इसलिए चंपावत जिले के विचाराधीन कैदी या दोषी करार दिए गए अपराधियों को 13 किलोमीटर दूर लोहाघाट बंदीगृह में रखा जाता है। चार बैरक वाले इस बंदीगृह में इस वक्त सात महिलाओं सहित कुल 42 कैदी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed