फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Eight primary schools today Ltkenge locks

आठ प्राइमरी स्कूलों में आज से लटकेंगे ताले

Sun, 28 Aug 2016 09:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 28 Aug 2016 09:25 PM IST
विज्ञापन
प्रदेशभर के शिक्षामित्र चार सूत्रीय मांगों को लेकर देहरादून में सोमवार से बेमियादी आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


क्रांतिकारी शिक्षामित्र महासंघ के अध्यक्ष ललित मोहन जोशी की अध्यक्षता और विद्याधर जोशी के संचालन में हुई बैठक में कहा गया कि शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने में महत्वपूर्ण योगदान करने के बावजूद उनकी अनदेखी की जा रही है, इसके विरोध में शिक्षा मित्र कार्य बहिष्कार कर 29 अगस्त से दून में आंदोलन करेंगे। शिक्षा मित्रों के हड़ताल पर जाने से जिले के आठ प्राइमरी स्कूलों सुंदरचौड़, टाकना, वैला, बगेला, बस्टियागूंठ, नैनी, नवानी और उदाली में ताले लटक जाएंगे। यह स्कूल शिक्षा मित्र के सहारे चल रहे हैं।

संगठन ने मानदेय को 13 हजार से बढ़ाकर 25 हजार करने, मानदेय हर हाल में दो तारीख तक देने, दुर्घटना बीमा और ड्यूटी के दौरान शिक्षा मित्र की मौत होने पर मृतकाश्रितों को नौकरी देने की मांग की है। जिले के 82 शिक्षा मित्रों में से करीब 50 शिक्षा मित्र रविवार शाम दून रवाना हो गए हैं। संगठन ने एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने का एलान किया है। बैठक में राजेंद्र भट्ट, केशव जोशी, प्रकाश जोशी, तारा भट्ट, मंजू पुजारी, विमला खर्कवाल, रीना भट्ट, रुचि आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


उधर मुख्य शिक्षाधिकारी एनसी पाठक का कहना है कि शिक्षा मित्रों पर आश्रित स्कूलों में वैकल्पिक व्यवस्था करने का प्रयास किया जाएगा। इन स्कूलों में नजदीक के स्कूल से शिक्षक की व्यवस्था की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed