फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Education officer from 41 km away got the responsibility of Champawat

Champawat News: 41 किमी दूर के शिक्षाधिकारी को मिला चंपावत का जिम्मा

Sun, 01 Oct 2023 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 01 Oct 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Education officer from 41 km away got the responsibility of Champawat
पाटी के बीईओ भारत जोशी।

विज्ञापन
चंपावत। जिले का शिक्षा विभाग एक अक्तूबर से अधिकारी विहीन हो गया है। जिले के मुख्य शिक्षाधिकारी का प्रभार 41 किमी दूर पाटी के खंड शिक्षाधिकारी भारत जोशी को दिया गया है। उनके पास अपनी मूल जिम्मेदारी के अलावा पहले से चंपावत के बीईओ, उप शिक्षाधिकारी और पाटी के उप शिक्षाधिकारी का दायित्व भी है। नए कार्यभार के बाद उनके पास पांच और जिम्मेदारियां आ गई हैं।

चंपावत के डीईओ प्रारंभिक शिक्षा 31 जुलाई और सीईओ आरसी पुरोहित 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हुए लेकिन उनकी सेवानिवृत्ति होने के बाद यहां किसी को भेजा नहीं गया। अब पाटी के बीईओ भारत जोशी को सीईओ के साथ दोनों डीईओ और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य का भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

उनके अलावा बाराकोट के बीईओ भानु प्रताप कुशवाह के पास बाराकोट के अलावा लोहाघाट के उप शिक्षाधिकारी और बीईओ की जिम्मेदारी है। अधिकारियों की इस कदर कमी से शिक्षा व्यवस्था की निगरानी और नियंत्रण पर असर पड़ेगा। चंपावत जिले में 781 विद्यालयों 57 हजार से अधिक विद्यार्थी हैं। इसी माह विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा होनी है। इस पर भी अधिकारियों की कमी का असर पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में खाली हैं शिक्षा अधिकारियों के ये 11 पद
मुख्य शिक्षाधिकारी, जिला शिक्षाधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) और जिला शिक्षाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) और लेखाधिकारी।
लोहघाट के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य।
चंपावत और लोहाघाट के खंड शिक्षाधिकारी।
चंपावत, लोहाघाट, पाटी और बाराकोट के उप शिक्षाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed