{"_id":"682623ed5a8e98c0da0ad846","slug":"education-news-in-district-champawat-news-c-229-1-shld1019-123983-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: दीपक लगातार सातवीं बार बने राशिसं के लोहाघाट ब्लाॅक अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: दीपक लगातार सातवीं बार बने राशिसं के लोहाघाट ब्लाॅक अध्यक्ष
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय शिक्षक संघ लोहाघाट ब्लाॅक का बृहस्पतिवार को द्विवार्षिक अधिवेशन और शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी संपन्न हो गई है। इस दौरान सर्वसम्मति से दीपक अधिकारी को लगातार सातवीं बार निर्विरोध राजकीय शिक्षक संघ का लोहाघाट ब्लाॅक अध्यक्ष चुना गया।
बृहस्पतिवार को जीजीआईसी सभागार लोहाघाट में आयोजित अधिवेशन में मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा रहे। अधिवेशन में छात्र-छात्राओं के हित और शिक्षकों की समस्याओं पर मंथन किया। उन्होंने वर्तमान समय में सार्वजनिक शिक्षा के समक्ष चुनौतियां पर विचार मंथन किया। उन्होंने सरकारी स्कूलों में घटती छात्र संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए उसे बढ़ाने पर चार्ज की। इस दौरान आयोजित कार्यकारिणी के चुनाव में तीसरी बार गोविंद सिंह मेहता को मंत्री चुना गया। उपाध्यक्ष सुधाकर जोशी, नीता लोहनी महिला उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री चंद्रा पांडेय, संयुक्त मंत्री पुरुष विनोद धौनी, आय-व्यय निरीक्षक योगेश जोशी का निर्वाचन निर्विरोध हुआ। संचालन गोविंद सिंह मेहता और सुधाकर जोशी ने किया। इस मौके पर बीईओ धनश्याम भट्ट, राशिसं के जिलाध्यक्ष जगदीश अधिकारी, इंदुवर जोशी, प्रकाश बोहरा, सतीश जोशी, नरेंद्र नाथ, सज्जन कफलटिया, कुंवर प्रथोली आदि मौजूद रहे।
अधिवेशन में कई शिक्षकों को सम्मानित किया
लोहाघाट। राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक अधिवेशन में सेवानिवृत्त शिक्षकों को संगठन की ओर से विदाई दी गई। इस दौरान उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसमें राष्ट्रपति पुरस्कार नरेश चंद्र राय, राजेंद्र टम्टा, मीरा पांडेय, गणेश दत्त पुनेठा, नवीन चंद्र जोशी शामिल रहे। साथ में विकास शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक श्याम दत्त चौबे, डॉ. अवनीश शर्मा, प्रकाश उपाध्याय आदि को सम्मानित किया। इस दौरान कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में 23 वां स्थान प्राप्त करने वाले जीआईसी के छात्र चंदन जोशी को भी सम्मानित किया।