{"_id":"5d4319e48ebc3e6d03543439","slug":"education-champawat-news-hld3512613138","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थी परिषद ने शुरू की अनिश्चितकालीन तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थी परिषद ने शुरू की अनिश्चितकालीन तालाबंदी
विज्ञापन
सीटें बढाने और छात्र छात्राओं को मनचाहे विषय देने की मांग को लेकर लोहाघाट पीजी कॉलेज में तालाबंद?
- फोटो : LOHAGHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय पीजी कॉलेज में बीए में सीटें बढ़ाने और छात्र-छात्राओं को मनचाहे विषय देने की मांग को लेकर छात्र संघ और एबीवीपी ने कॉलेज में अनिश्चितकालीन तालाबंदी शुरू कर दी। विद्यार्थियों ने उनकी मांगों की लगातार अनदेखी पर गहरी नाराजगी जताई। चेतावनी दी कि जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो छात्र-छात्राएं उग्र आंदोलन करेंगे।
बृहस्पतिवार को छात्र संघ अध्यक्ष संदीप बगौली के नेतृत्व में छात्र संघ पदाधिकारियों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कॉलेज में तालाबंदी कर दी। आक्रोशित छात्रों का कहना था कि महाविद्यालय में बीए में सीटें बढ़ाने और छात्र-छात्राओं को उनकी मांग के अनुरूप विषयों में प्रवेश देने की मांग लंबे समय से की जा रही है। कई बार कुमाऊं विवि के कुलपति को ज्ञापन भी भेजे जा चुके हैं लेकिन सरकार द्वारा महाविद्यालय में बीए में 600 सीटें दी गई हैं।
सीटें कम होने के कारण करीब 150 से अधिक छात्र-छात्राएं प्रवेश से वंचित हो गए हैं। कई छात्र-छात्राओं को उनके मन माफिक विषयों में प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। विद्यार्थियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, अनिश्चितकालीन तालाबंदी जारी रहेगी। तालाबंदी करने वालों में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विवेक पुजारी, पंकज पुजारी, रोबिन मेहता, राहुल जोशी, पंकज विश्वकर्मा, राहुल ढेक, नीरज सगटा आदि छात्र शामिल रहे।