फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Eco Hut in Ebot Mount

एबटमाउंट इको हट में रहना हुआ महंगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Eco Hut in Ebot Mount
एबटमाउंट में बने खूबसूरत इको हट। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। समुद्र तल से करीब 1700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एबटमाउंट में पर्यावरण अनुकूल पर्यटन के तहत बने इको हट सैलानियों को लुभा रहे हैं। पिछले महीने से पर्यटकों के लिए खुले इन हटों का उपयोग करना महंगा हुआ है। दो सप्ताह बाद ही इसमें 42 प्रतिशत की वृद्धि हो गई है। अब एक इको हट में रहने के लिए चार हजार रुपये देने होंगे।
विज्ञापन

इस साल अप्रैल से इन इको हट को सैलानियों के लिए खोल दिया गया है। इको हट का संचालन केएमवीएन के जिम्मे है। पर्यटक आवास गृह लोहाघाट के प्रबंधक हरीश पुनेठा ने बताया कि इको हट को सैलानियों के लिए 14 अप्रैल से खोला गया है। अप्रैल में 32 सैलानी आए, जिनसे निगम को 94672 रुपये की आय हुई लेकिन 29 अप्रैल से इको हट के किराये को 2800 से बढ़ाकर चार हजार रुपये कर दिया गया है। बुकिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से की जा रही है।
विज्ञापन

4.95 करोड़ से बनी है ये पर्यटन परियोजना
चंपावत। पर्यावरण संरक्षण के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक साल पहले केंद्र की पर्यटन परियोजना पूरी हुई। इसके तहत एबटमाउंट में 4.95 करोड़ रुपये से आठ इको हट, व्यू प्वाइंट और बहुउद्देश्यीय हॉल बनाए गए हैं। चारों तरफ हरियाली से घिरे एबटमाउंट से न केवल विहंगम नजारे दिखते हैं, बल्कि मौसम अच्छा होने पर सहज तरीके से हिम दर्शन भी होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed