फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Echo of Mother's praises in Maa Purnagiri Dham area

Champawat News: मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में मां के जयकारों की गूंज

Wed, 10 Apr 2024 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 10 Apr 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Echo of Mother's praises in Maa Purnagiri Dham area
टनकपुर(चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में नवरात्र के दूसरे दिन भी मां के जयकारों से माहौल भक्ति में डूबा रहा। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि करीब 12 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। मुख्य मंदिर कुछ देर को छोड़कर 24 घंटे मां दर्शन को श्रद्धालुओं की कतार लगती रही।
विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन से मां के दर्शन को श्रद्धालुओं का रेला उमड़ रहा है। दूसरे दिन भी सुबह से ही पड़ाव क्षेत्रोें से श्रद्धालुओं के जत्थे आगे बढ़ते रहे। इस बीच ठुलीगाड़ में अनेक भंडारे लगे, जिनमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मेला अधिकारी भगवत पाटनी ने बताया कि मेला क्षेत्र करीब 24 किमी की परिधि में आता है। मेला क्षेत्र में 80 पर्यावरण मित्रों को सफाई के लिए लगाया गया है। ककराली गेट से मुख्य मंदिर तक जगह-जगह सीसी टीवी कैमरे की निगाह है। संवाद
विज्ञापन


,................
सनातन की अलख जगाने की शक्ति मांगने आए हैं साधु
पूरनपुर के साधु बोले-सनातन का दौर शुरू हो गया, परचम लहरा रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
टनकपुर(चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में मां के दर्शन के लिए यूपी के विभिन्न जिलों से श्रद्धालुओं के जत्थे आ रहे हैं। नवरात्र के बीच साधुओं के जत्थे भी सनातन की अलख जगा रहे हैं। ऐसे ही एक जत्थे के यूपी के पूरनपुर के बाबा श्रीपाल ने कहा कि सनातन का दौर शुरू हो गया है। वह मां से सनातन की अलख जगाने के लिए शक्ति मांगने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह ट्रेन से मां के दर्शन को आए साधुओं के जत्थे का उत्साह देखते ही बन रहा था। रेलवे स्टेशन से उतरते ही साधुओं के अलग-अलग जत्थे पैदल ही आगे बढ़ते रहे। इस बीच एक जत्थे के साधु श्रीपाल ने बताया कि वह यूपी के जिला पीलीभीत के तहसील पूरनपुर क्षेत्र के काली मंदिर से आए हैं और उनके जत्थे में अनेक साधु मां के दर्शन को जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब सनातन का दौर शुरू हो गया है। सनातन का परचम लहराने की शक्ति मांगने वह मां के दर्शन के लिए को आए हैं। बोले-वह बाल्यकाल में ही साधु बन गए थे और 20 साल से निरंतर मां के दर्शन को आ रहे हैं। इस बीच साधुओं का एक जत्था ट्रेन से उतरते ही तेजी से पैदल आगे निकला. चलते चलते जत्थे के कुछ साधु बोले- गोला गोकर्णनाथ छोटा काशी क्षेत्र से आए हैं। मां के दर्शन को जा रहे हैं।

बुधवार को बनबसा से 25 हजार यात्री पहुंचे नेपाल

बनबसा (चंपावत)। बुधवार को बनबसा के रास्ते नेपाल स्थित सिद्धनाथा बाबा के दर्शन के लिए करीब पच्चीस हजार श्रद्धालु पहुंचे। शारदा बैराज पर भीड़ नियंत्रित करने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। आवागम सुचारु करने के लिए पुलिस और यूपी सिंचाई विभाग ने वाहनों का संचालन गढ़ीगोठ मार्ग से डायवर्ट किया। बैराज से केवल पैदल यात्रियों को ही आवगमन करने दिया गया। शारदा बैराज पुलिस चौकी प्रभारी एसआई ललित मोहन पांडेय ने बताया कि प्रातः और शाम के समय अचानक भीड़ बढ़ने से दिक्कत हुई। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि बुधवार को करीब पच्चीस हजार तीर्थयात्रियों ने सिद्धनाथ बाबा के दर्शन किए। संवाद




पूर्णागिरि मेले में बिछड़ी महिला को परिजनों के सुपुर्द किया
बनबसा (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम के दर्शनों के लिए यूपी बहराइच से आई वृद्ध महिला फूला देवी बीते दिवस नौ अप्रैल को भैरव मंदिर क्षेत्र में परिजनों से बिछड़ गई थी। वह बुधवार को परिजनों की तलाश में बनबसा मेला क्षेत्र पहुंची। पुलिस ने महिला की मदद के लिए वाहन चालकों और यूपी से आए लोगों से संपर्क किया। ध्वनि विस्तारक यंत्र पर महिला की सूचना प्रसारित की गई। महिला को ढूंढते हुए परिजन बनबसा शारदा बैराज स्थित पुलिस खोया पाया केंद्र पहुंचे। पुलिस ने वृद्ध महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed