फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Each complainant complains enter immediately

हर फरियादी की शिकायत तुरंत दर्ज करें

Wed, 13 May 2015 05:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत Updated Wed, 13 May 2015 05:26 PM IST
विज्ञापन
Each complainant complains enter immediately

अपराध समीक्षा बैठक में एसपी डीएस कुंवर ने कोलवाली, थाना और चौकी प्रभारियों को हर घटना और फरियादी की शिकायत फौरन दर्ज करने की हिदायत दी। शिकायतों को गंभीरता से न लेने पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों को फटकार भी लगाई। एसपी ने नेपाल बार्डर में सुरक्षा पर पैनी नजर रखने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन


पर्यटक आवास गृह में हुई जिले की अपराध समीक्षा बैठक में एसपी ने कहा कि थानावार अपराधों की समीक्षा कर उचित दिशा-निर्देश दिए। बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता में एसपी ने कहा कि नेपाल में भूकंप के कारण माओवाद के साथ ही मानव तस्करी की संभावना भी बढ़ गई है। सुरक्षा एजेंसियों को बार्डर की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि पंचेश्वर बांध निर्माण की संभावना के कारण नेपाल बार्डर में गतिविधियां बढ़ने की संभावना के मद्देनजर भी सुरक्षा की रणनीति तैयार की जा रही है। नेपाल में भूकंप की त्रासदी के बाद आवाजाही बढ़ गई है। नेपाल से भारत आने वाली महिलाएं और बच्चों से गहन पूछताछ कर मानव तस्करी पर नजर रखने को कहा गया है। एसपी ने बताया कि नेपाल भेजी जा रही राहत सामग्री की आड़ में कोई गलत वस्तु की सप्लाई न हो इसके लिए सुरक्षा तंत्र को सतर्क किया गया है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को वारंट और सम्मन तामील कराने की कार्यवाही को गंभीरता से लेने की हिदायत दी है। बैठक में सीओ राजन सिंह रौतेला, कोतवाल कमल राम आर्या, थानाध्यक्ष बनबसा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


फोटो 13 टीएनपी 2 पी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed