{"_id":"56c127e560fc09d53b85ca68563ef278","slug":"e-public-service-began-in-tehsil-center-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील में ई जनसेवा केंद्र शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील में ई जनसेवा केंद्र शुरू
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
Updated Fri, 22 May 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसदीय सचिव विधायक हेमेश खर्कवाल ने शुक्रवार को तहसील में ई-जनसेवा केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को चेक बांटा।
विज्ञापन
एसडीएम नरेश दुर्गापाल की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में संसदीय सचिव विधायक खर्कवाल ने कहा कि ई-जनसेवा केंद्र खुलने से लोगों को सिंगल विंडो से तय समय में विभिन्न प्रमाण पत्र जारी होंगे। लोगों को अब प्रमाण पत्रों के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। घर बैठे इंटरनेट से आवेदन कर प्रमाण पत्र प्राप्त किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में सरकार विकास की नई बुनियाद खड़ी कर रही है। जिले में तमाम विकास कार्यों को मंजूरी इसका प्रमाण है। सरकार का प्रयास है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिल सके। इस मौके पर विधायक ने कन्याधन योजना, अंर्तजातीय विवाह, पारिवारिक लाभ योजना के चेक भी वितरित किए। कार्यक्रम में तहसीलदार हरी राम, नायब तहसीलदार ख्याली राम, सीओ राजन सिंह रौतेला, समाज कल्याण अधिकारी पीसी जोशी, सहायक समाज कल्याण अधिकारी गोपाल सिंह राणा, जितेंद्र चंद, दीपक गहतोड़ी, मौन राम, राजेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन