फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   During the Corona period, the panchayat representatives appealed for cooperation.

कोरोना काल में पंचायत प्रतिनिधियों से की गई सहयोग की अपील

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
During the Corona period, the panchayat representatives appealed for cooperation.
चंपावत। सीडीओ आरएस रावत ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की है। सोमवार को एनआईसी से वर्चुअल बैठक के माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी को सामूहिक रूप से आपसी सहयोग से ही नियंत्रित किया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर गठित निगरानी समितियों को जल्द ही 50-50 दवाओं की किट उपलब्ध कराई जाएगी जो समिति के माध्यम से मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण कार्य में भी सहयोग प्रदान करने की अपील की। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति पर बीमारी या कोरोना के लक्षण दिखाई देते हैं तो उनकी तत्काल कोविड जांच कराएं। उन्होंने सीएमओ डॉ.आरपी खंडूरी को निर्देश दिए कि दवाईयों की किसी भी स्तर पर कोई कमी न हो इसका विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोविड-19 दवाईयों की किट बनाने में महिला स्वयं सहायता समूहों का भी सहयोग लिया जा रहा है। बैठक के दौरान जिले के सभी ग्राम प्रधानों ने विस्तार पूर्वक जानकारी दी। वर्चुअल बैठक के माध्यम से सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी, सीईओ आरसी पुरोहित, डीपीआरओ सुरेश बेनी, डीपीओ पीएस बृजवाल समेत सभी एसडीएम, खंड विकास अधिकारी, एमओआईसी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी आदि जुड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed