फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Duration of Tanakpur-Daurai special train extended, will run till June 28

Champawat News: टनकपुर-दौराई विशेष ट्रेन की अवधि बढ़ी, 28 जून तक चलेगी

Fri, 19 Apr 2024 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 19 Apr 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Duration of Tanakpur-Daurai special train extended, will run till June 28
टनकपुर (चंपावत)। रेलवे की ओर से ग्रीष्मकाल में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर टनकपुर-दौराई विशेष ट्रेन का संचालन अब टनकपुर से 22 अप्रैल से 28 जून तक कर दिया गया है। पहले इसका संचालन 31 मई तक ही निर्धारित था।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि 05097 टनकपुर-दौराई ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को टनकपुर से 18:25 बजे, खटीमा से 18:55 बजे, पीलीभीत से 19:45 बजे, भोजीपुरा से 20:27 बजे, इज्जतनगर से 20:42 बजे, बरेली सिटी से 21:10 बजे, बरेली जं. से 21:30 बजे, चंदौसी से 23:30 बजे, दूसरे दिन मुरादाबाद से 00:45 बजे, गाजियाबाद से 03:20 बजे, दिल्ली से 04:40 बजे, दिल्ली कैंट से 05:17 बजे, गुरुग्राम से 05:5 बजे, रेवाड़ी से 06:47 बजे, नारनौल से 07:58 बजे, नीम का थाना से 08:56 बजे, माधोपुर से 09:25 बजे, रींगस जं. से 09:40 बजे, फुलेरा जं. से 11:35 बजे, किशनगढ़ से 12:22 बजे और अजमेर से 13:20 बजे छूटकर दौराई 13:40 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि वापसी में ट्रेन 23 अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को यंचालित होगी। यह ट्रेन दौराई से 16:05 बजे प्रस्थान करेगी जो अजमेर से 16:35 बजे, किशनगढ़ से 17:07 बजे, फुलेरा जं. से 18:00 बजे, रींगस जं. से 18:55 बजे, श्री माधोपुर से 19:07 बजे, नीम का थाना से 19:47 बजे, नारनौल से 20:37 बजे, रेवाड़ी से 22:05 बजे, गुड़गाँव से 22:32 बजे, दिल्ली कैंट से 22:52 बजे, दूसरे दिन दिल्ली से 00:35 बजे, गाजियाबाद से 01:27 बजे, मुरादाबाद से 04:10 बजे, चंदौसी से 05:15 बजे, बरेली जं. से 06:30 बजे, बरेली सिटी से 06:45 बजे, इज्जतनगर से 07:05 बजे, भोजीपुरा से 07:20 बजे, पीलीभीत से 08:05 बजे और खटीमा से 09:00 बजे छूटकर टनकपुर 09:35 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed