{"_id":"5bdf1c66bdec2269b4445c2c","slug":"dukaan-kee-chhat-kaatakar-mobail-phon-churae","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान की छत काटकर मोबाइल फोन चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान की छत काटकर मोबाइल फोन चुराए
ब्यूरो् /अमर उजाला,बनबसा (चंपावत)।
Updated Sun, 04 Nov 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
बनबसा में मोबाइल दुकान में चोरी, दुकान में बिखरे खाली मोबाइल डिब्बे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस पर्व से ठीक एक दिन पहले चोरों ने मुख्य बाजार स्थित एक मोबाइल की दुकान की छत काट कर लाखों रुपये के मोबाइल चुरा लिए। दुकान स्वामी ने धनतेरस पर बेचने के लिए नए मोबाइल मंगवाए थे। पुलिस चोरों का पता लगाने में जुट गई है। एसपी डीएस गुंज्याल ने भी दुकान का निरीक्षण कर पुलिस को चोरी का खुलासा शीघ्र करने के निर्देश दिए।
शनिवार रात मुख्य बाजार स्थित सानू मोबाइल की दुकान की छत पर सीमेंट की चादर काटकर चोर दुकान के अंदर घुसे और कई महंगे मोबाइल चुरा लिए। दुकान स्वामी फईम पुत्र शिव लाल यादव ने बताया कि रविवार सुबह शटर खोलने के बाद उसे दुकान में रखा सामान इधर-उधर बिखरा और मोबाइल नदारद मिले। गौर से देखने पर छत कटी हुई मिली।
उसने अलग-अलग कंपनी के मोबाइल फोन, मेमोरी कार्ड, चार्जर, हैडफोन के अलावा गल्ले में रखी 25 हजार की नकदी चोरी होने की बात कही है। दुकान स्वामी ने करीब चार लाख का नुकसान होना बताया। थानाध्यक्ष राजेश पांडेय ने बताया कि पुलिस चोरी का खुलासा करने और चोरों का पता लगाने में जुट गई है। खोजी कुत्तों की मदद लेने के अलावा फोरेंसिक टीमों ने दुकान से फिंगरप्रिंट आदि लिए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि अब तक दुकान स्वामी ने तहरीर नहीं दी गई है।