{"_id":"661426f027bb2baef2011cc9","slug":"due-to-lack-of-rain-water-in-water-sources-decreased-by-more-than-50-percent-tanakpur-news-c-243-1-shld1007-102733-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: कार और डंपर की भिडंत में बैंक मैनेजर सहित पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: कार और डंपर की भिडंत में बैंक मैनेजर सहित पांच घायल
विज्ञापन
हाइवे में बस्टिया के पास भिड़ंत के बाद घटना स्थल पर क्षतिग्रस्त कार और डंपर। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। पिथौरागढ़ हाईवे पर बस्टिया के पास कार और डंपर की भिड़ंत में पिथौरागढ़ के एंचोली स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक सहित पांच लोग घायल हो गए। एक महिला की हालात गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। कार में सवार परिवार पिथौरागढ़ से दिल्ली जा रहा था।
पुलिस के अनुसार सोमवार की दोपहर बाद करीब पौने चार बजे हादसा हुआ। कार में सवार चालक गाजियाबाद निवासी हरि ओम (42), पिथौरागढ़ के जाजर देवल निवासी मयंक जोशी (32), पूजा जोशी, दक्ष जोशी, बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर और मूल रूप से बिहार निवासी नीरज चंद्र झा (50) पुत्र नवीन झा घायल हो गए।
उन्हें 108 एंबुलेंस से उप जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां डॉ. मोहम्मद उमर ने उनका इलाज किया। पूजा जोशी के सिर में गंभीर चोट होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। एसएसआई बीएस बिष्ट ने बताया कि कार में सवार मयंक जोशी का परिवार पिथौरागढ़ से दिल्ली जा रहा था। संवाद
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में पॉलीटेक्निक का छात्र घायल
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। मूनाकोट के कमलेश्वर पॉलीटेक्निक का छात्र रोहित कुशवाह सड़क दुर्घटना में घायल हो गया।
सोमवार को भदेलवाड़ा निवासी रोहित कॉलेज से घर की ओर आ रहा था। चौपखिया मंदिर के पास उसकी बाइक, स्कूटी से टकरा गई। वह उछलकर खड़ी कार के पास जा गिरा। जोरदार धमाके के साथ कार का टायर ब्लास्ट हो गया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में पहुंचाया।
एसआई दीपक कार्की ने बताया कि रोहित का पैर फैक्चर हो गया है। ग्राम प्रधान रियांशी राधिका देवी का कहना है कि सड़क पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने के कारण हर रोज हादसे हो रहे हैं। उन्होंने सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने और तेज रफ्तार वाहन चालकों पर कार्रवाई की मांग की है।