{"_id":"673a357b167e46d6530c70f7","slug":"drunk-driver-crammed-51-passengers-into-the-bus-police-seized-it-champawat-news-c-229-1-shld1019-115805-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: नशे में चालक बस में ठूंस लाया 51 यात्री, पुलिस ने की सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: नशे में चालक बस में ठूंस लाया 51 यात्री, पुलिस ने की सीज
Sun, 17 Nov 2024 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 17 Nov 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। 4 नवंबर को अल्मोड़ा जिले के मरचूला में ओवरलोडिंग के चलते हुई बस दुर्घटना के बाद भी चालक वाहनों में ओवरलोडिंग करने से बाज नहीं आ रहे हैं। रविवार को एक बस चालक 31 सीटर बस में 51 सवारियां ठूंस लाया जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार हल्द्वानी से आई बस में क्षमता से डेढ़ गुना अधिक सवारियां थीं।
थाना निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि रविवार को हल्द्वानी से लोहाघाट-चंपावत की ओर आ रही बस को रोककर उसकी चेकिंग की गई। 31 सीटर बस में 51 सवारियां बैठी थीं।
उन्होंने बताया कि वाहन चालक ब्रजमोहन निवासी भीड़ापानी मुक्तेश्वर नैनीताल का एल्कोमीटर में जांच करने पर वह नशे में मिला। बताया कि बस को सीज कर वाहन चालक के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों से ओवरलोडिंग न करने की सख्त हिदायत दी है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अजय गणपति का कहना है कि ओवरलोडिंग के खिलाफ पुलिस का लगातार अभियान जारी है। लोहाघाट में ओवरलोडिंग में पकड़ी गई बस को सीज कर दिया है। चालक खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।