{"_id":"659c1671f5de237efd07f09a","slug":"drug-prevention-will-be-top-priority-sp-champawat-news-c-229-1-shld1009-4565-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे पर रोकथाम लगाना होगी सर्वोच्च प्राथमिकता : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे पर रोकथाम लगाना होगी सर्वोच्च प्राथमिकता : एसपी
Mon, 08 Jan 2024 09:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 08 Jan 2024 09:06 PM IST
विज्ञापन
अजय गणपति, एसपी चंपावत।
चंपावत। जिले में नवागत एसपी अजय गणपति कुंभार ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा की चंपावत में नशे पर रोकथाम लगाना एवं मां पूर्णागिरि मेले को शांतिपूर्वक संपन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। कहा कि चंपावत में मादक पदार्थों की तस्करी के कई मामले सामने आते हैं। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसपी ने कहा कि नशे के कारोबार में जो भी लोग लिप्त हैं, उनकी काउंसलिंग कर इसे रोकने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मानव तस्करी न हो, इसे रोकने के लिए भी कड़े कदम उठाए जाएंगे। कहा कि आने वाले मां पूर्णागिरि मेले के अलावा लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना भी प्राथमिकता में रहेगा। इससे पहले चंपावत पहुंचने पर पुलिस लाइन में नवागत एसपी का स्वागत किया गया। बाद में एसपी ने सभी थानाध्यक्षों और प्रभारियों के साथ बैठक कर विभिन्न अपराधों के बारे में जानकारी हासिल की। संवाद