{"_id":"5bf6ecb1bdec2241641d3712","slug":"driver-found-dead-inside-canter","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर में मिला चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर में मिला चालक का शव
उजाला ब्यूरो चंपावत।
Updated Thu, 22 Nov 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
चंपावत जिला मुख्यालय में कैंटर के भीतर चालक के शव को देखते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय में बृहस्पतिवार को एक कैंटर वाहन के भीतर चालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मौजूदगी में किसी तरह से कैंटर के दरवाजे का लॉक खुलवाया। कैंटर के केबिन में चालक संजय कुमार (25) पुत्र शोभीराम निवासी मातोली कनालीछीना जिला पिथौरागढ़ का शव पड़ा हुआ था। मृतक की नाक से खून निकल रहा था।
मृतक के पैर स्टेयरिंग की ओर थे जबकि धड़ सीट से नीचे की तरफ लटक रहा था। कोतवाल सलाहउद्दीन खान ने बताया कि कैंटर यूके 05-1562 बुधवार रात से मोटर स्टेशन में खड़ा था। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने कैंटर का चस्पा चालान भी किया। अपराह्न एक बजे तक भी कैंटर के वहां से नहीं हटने पर पुलिस ने वाहन में लिखे नंबर के आधार पर वाहन स्वामी को फोन किया।
इसके बाद वाहन स्वामी ने चंपावत में रहने वाले रिश्तेदार को मौके पर भेजा, तब जाकर कैंटर में लाश होने की जानकारी मिली। कोतवाल ने बताया कि संजय किसी बीमारी से पीड़ित था। आज सुबह उसे कुछ लोगों ने खून की उल्टी करते हुए भी देखा था।
विज्ञापन
कैंटर में चालक का शव मिलने की सूचना आग की तरह चारों फैल गई और घटना स्थल पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक विजय कुमार ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद देर सायं शव को परिजनों को सौंप दिया गया।