{"_id":"eb16c97dc53dde631617105742bc58fc","slug":"drive-the-volvo-bus-to-delhi-route-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली रूट पर चलाओ वॉल्वो बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली रूट पर चलाओ वॉल्वो बस
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Fri, 30 Oct 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने टनकपुर से दिल्ली वॉल्वो एसी बस के संचालन की मांग की है। उन्होंने निगम द्वारा अनुबंधित ढाबों पर यात्रियों से खानपान का मनमाना मूल्य वसूलने की शिकायत करते हुए इस पर अंकुश लगाने की भी मांग की।
विज्ञापन
व्यापार मंडल का शिष्टमंडल शुक्रवार को परिवहन निगम के आरएम (मंडलीय प्रबंधक) अनूप रावत से मिला। उन्होंने कहा कि निगम लंबे रूटों पर खटारा, सामान्य बसों का संचालन कर रहा है।
विज्ञापन
ऐसी बसों में लंबा सफर करने में यात्रियों को परेशानी हो रही है। उन्होंने अच्छी बसों के साथ ही लंबे रूट पर वॉल्वो एसी बसें चलाने की मांग की।
कहा है कि दिल्ली, हरिद्वार, देहरादून, शिमला आदि रूटों पर निगम के अनुबंधित ढाबों में खाने-पीने के सामान की अधिक कीमत वसूली जा रही है।
इन ढाबों में यात्रियों के जहरखुरानी गिरोह का शिकार बनने की आशंका भी बनी रहती है। उन्होंने ढाबा संचालकों की मनमानी रोकने और जहरखुरानों से यात्रियों की सुरक्षा पर भी ध्यान देने को कहा।
विज्ञापन
चेताया कि यदि निगम ने उचित कार्रवाई नहीं की आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष राजीव कुमार आर्य, कोषाध्यक्ष सत्यप्रकाश, महामंत्री प्रकाश चंद्र मुरारी, पुरुषोत्तम अग्रवाल, जगदीश परगाई, कैलाश गड़कोटी, अतुल शारदा, भुवन जोशी आदि शामिल थे।