{"_id":"667afafa5399bc4891041563","slug":"drinking-water-crisis-deepens-in-simila-champawat-news-c-229-1-shld1010-109557-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सिमैला में गहराया पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सिमैला में गहराया पेयजल संकट
Tue, 25 Jun 2024 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 25 Jun 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के ग्राम सभा लीदू के राजस्व गांव सिमैला में जबरदस्त पेयजल है। जल जीवन मिशन के तहत बनाई योजना के कनेक्शन देने के बाद नल सूखे पड़े हैं। पेयजल संकट से ग्रामीणों परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने जल्द पेयजल समस्या के समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
ग्रामीण गिरीश जोशी, मोहन जोशी ने बताया कि करीब छह माह पूर्व जल निगम ने हर घर जल हर घर नल योजना के तहत हर घर में पानी के कनेक्शन दिए। विभाग ने नई पेयजल योजना न बनाकर पुरानी योजना से ही लोगों को पानी के कनेक्शन दे दिए। पेयजल योजना का स्रोत सूखने पर गांव में पानी की किल्लत हो गई है। नए कनेक्शनों में पानी नहीं आने से ग्रामीण पुरानी पेयजल योजना से स्टैंड पोस्ट पानी की आपूर्ति कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि विभाग ने गांव में नए भवनों के लिए नई योजना तो बनाई, लेकिन उसमें भी पानी नहीं है। लोगों ने कहा कि या तो हर घर जल हर घर नल योजना को पूरी तरह से हटा दिया जाए या उनके लिए गांव में सर्वे कर नई पेयजल योजना बनाई जाए ताकि सभी लोगों को पानी मिल सके। जलनिगम के अभियंता नरेंद्र मोहन गड़कोटी ने बताया कि फेज वन के तहत गांव में पानी कनेक्शन दे दिए गए है। फेज टू में स्रोत संवर्धन का कार्य किया जाएगा। गांव में स्रोत न होने के कारण आसपास के गांव में स्रोत का चयन किया जाएगा।