{"_id":"657c8e024a29c8f02d0d8c76","slug":"drinking-water-crisis-deepens-due-to-bursting-of-main-pipeline-of-wide-lift-scheme-champawat-news-c-229-1-shld1009-4032-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चौड़ी लिफ्ट योजना की मुख्य पाइप लाइन फटने से गहराया पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चौड़ी लिफ्ट योजना की मुख्य पाइप लाइन फटने से गहराया पेयजल संकट
Fri, 15 Dec 2023 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 15 Dec 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट में फटी पेयजल लाइन को ठीक करते जल संस्थान कमी। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के लिए बनी चौड़ी लिफ्ट पेयजल योजना की मुख्य पाइप लाइन फटने से नगर में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। पेयजल आपूर्ति बाधित होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
लोहाघाट नगर के लिए बनी चौड़ी लिफ्ट पेयजल योजना का पाइप बाड़ीगाड़ में एक मकान के आंगन के नीचे फट गया। इससे पूरे आंगन में पानी भर गया। सूचना मिलते ही जल संस्थान ने लिफ्ट पेयजल योजना से पानी की सप्लाई बंद करने के साथ क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया। पेयजल आपूर्ति ठप होने से नगर के हथरंगिया, आदर्श कलौनी, कचहरी वार्ड, खड़ी बाजार, ठाडाढुंगा, चांदमारी आदि स्थानों के लोग नलों में पानी आने का इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें निराश होना पड़ा। मजबूरन लोगों ने हैंड पंप, नर्सरी गधेरे, अक्कलधारे से पानी ढोकर अपनी प्यास बुझाई।
चौड़ी लिफ्ट पेयजल योजना करीब 40 साल पुरानी है। इसके पाइप भी जीर्ण अवस्था में हैं। अधिकांश सर्दियों के मौसम में पेयजल योजना के जगह जगह पाइप फटते हैं। इससे नगर की पेयजल व्यवस्था ठप हो जाती है। इधर, जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि पेयजल लाइन फटने से नगर के कई स्थानों में आंशिक रूप से पेयजल आपूर्ति बाधित रही। उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को ठीक कर लिया गया है। जिन स्थानों में पेयजल आपूर्ति बाधित रही वहां पेयजल की आपूर्ति की जा रही है।