{"_id":"58405e414f1c1b0c1ede7b83","slug":"drinking-water-corporation-staff-have-work-outs","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल निगम कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल निगम कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
Updated Thu, 01 Dec 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ (मिनिस्टीरियल एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मी) का कार्य बहिष्कार शुरू हो गया है। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ये कर्मी बृहस्पतिवार से आंदोलन कर रहे हैं। महासंघ के जनपदीय अध्यक्ष पीसी पांडेय के नेतृत्व में कर्मियों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रेम प्रकाश पंत, जेआर कोहली, जसपाल बोरा, भागीरथी जोशी, माहेश्वरी देवी, चनी देवी, बालादत्त गड़कोटी, संजय बिष्ट, गोविंद महर आदि थे। संगठन पेयजल निगम में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर लंबित पदों पर यथाशीघ्र पदोन्नति करने, प्रधान कार्यालय में आठ माह से प्रस्तुत एसीपी की स्वीकृति कराने, स्थायीकरण की सूची जारी करने, पेयजल निगम के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली सुविधाओं को शत-प्रतिशत लाभ देने और चतुर्थ श्रेणी के पद पर कोर्ट गए कार्मिकों की वरिष्ठता चतुर्थ श्रेणी के पद पर निर्धारित करने की मांग कर रहे हैं। महासंघ ने मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया है।
विज्ञापन