{"_id":"5d41c7118ebc3e6d0d0e565a","slug":"drinking-water-champawat-news-hld3511215142","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 लाभार्थियों को उज्जवला गैस कनेक्शन वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 लाभार्थियों को उज्जवला गैस कनेक्शन वितरित
विज्ञापन
चौमेल में लगे बहुउद्देशीय शिविर में उज्जवला कनेक्शन देते विधायक और डीएम।
- फोटो : CHAMPAWAT
विधायक पूरन सिंह फर्त्याल एवं जिलाधिकारी एसएन पांडेय ने बुधवार को जीआईसी चौमेल में आयोजित बहुउद्देशीय सेवा शिविर में लोगों की जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान 21 लाभार्थियों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन बांटे। डीएम ने 9 लोगों के राशनकार्ड का सत्यापन किया और लोगों को राशनकार्डों का ऑनलाइन सत्यापन कराने को कहा।
शिविर में सड़कों की मरम्मत एवं डामरीकरण करने, पेयजल लाइनों की मरम्मत करने और सभी लाइनों में पेयजल का समान वितरण करने, जीआईसी कक्षा कक्ष एवं भवन की मरम्मत करने, बीपीएल राशनकार्ड जारी करने, स्कूल में चहारदीवारी की मरम्मत करने संबंधी 17 समस्याएं उठाई गईं।
शिविर में समाज कल्याण विभाग की ओर से स्टाल लगाकर 5 लोगों की पेंशन स्वीकृत की गई और 20 लोगों के प्रपत्र जमा किए गए। शिविर में राजस्व विभाग द्वारा आय, जाति, स्थायी, पर्वतीय प्रमाण-पत्रों पर कार्यवाही के साथ ग्राम्य विकास द्वारा परिवार रजिस्टर की नकल, बीपीएल सत्यापन किया गया। जल संस्थान, विद्युत द्वारा बिल जमा करने के साथ, पशुपालन, कृषि, उद्यान, सहकारिता द्वारा बीज वितरण, कृषि यंत्रों का वितरण किया गया।
विज्ञापन
शिविर में ये अधिकारी रहे मौजूद
चंपावत। बहुउद्देशीय शिविर में पुलिस अधीक्षक ददन पाल, मुख्य विकास अधिकारी टीएस मर्तोलिया, उप जिलाधिकारी शिप्रा जोशी, एपीडी विम्मी जोशी, डीडीओ एसके पंत, सीईओ आरसी पुरोहित, सीएमओ डा.आरपी खंडूरी, सीवीओ डा.बीएस जंगपांगी, सीएओ राजेंद्र उप्रेती, एडी डेयरी एनएस डुंगरियाल सहित समाज कल्याण, विकासखंड, पेयजल, लोनिवि, दुग्ध, बाल विकास, होम्योपैथी, आयुर्वेदिक, डीआईसी, लीड बैंक, श्रम, पर्यटन आदि विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, पूर्व प्रधान, स्थानीय जनता मौजूद रही।
सेना में भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के टिप्स दिए
चंपावत। चौमेल राजकीय इंटर कालेज प्रांगण में आयोजित बहुउद्देश्यीय सेवा शिविर में 122 स्कूली विद्यार्थियों को जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत के निर्देशन में भर्ती पूर्व प्रशिक्षण दिया गया। भर्ती पूर्व प्रशिक्षण में एसएसबी के निरीक्षक विक्रम चौहान तथा पीएमकेवीवाई के प्रशिक्षण और सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी ने सेना भर्ती में सफलता के टिप्स दिए।