{"_id":"579b8d4e4f1c1b002a21dfbb","slug":"drains-and-repair-of-roads-will-cost-in-the-budget-of-the-14th-finance","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालियों और सड़कों की मरम्मत में खर्च होगा 14वें वित्त का बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालियों और सड़कों की मरम्मत में खर्च होगा 14वें वित्त का बजट
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
Updated Fri, 29 Jul 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
नालियों और सड़कों की मरम्मत में खर्च होगा 14वें वित्त का बजट
- फोटो : अमर उजाला
नगर पालिका परिषद को 14वें वित्त आयोग से मिला 25.03 लाख रुपये का बजट शहर की क्षतिग्रस्त नालियों और सड़कों का पुनर्निर्माण, किटनाशक दवाइयों, सफाई रिक्शा, गमबूट, दस्तानों और बिजली सामग्री खरीदने में खर्च होगी। यह प्रस्ताव शुक्रवार को हुई बैठक में पालिका बोर्ड ने सर्वसम्मति से पास किया।
विज्ञापन
बैठक में ईओ शेखर चंद्र जोशी के संचालन में हुई बोर्ड की बैठक में सर्वप्रथम गत वर्ष की कार्रवाई की पुष्टि की गई। जून का व्यय का विवरण बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। बताया गया कि जून 2016 में 5 लाख 98 हजार 428 रुपये की आय हुई है।
विज्ञापन
31 लाख 61 हजार 734 रुपये व्यय हुआ है। बैठक में शहर में यूजर चार्जेज लगाए जाने पर भी सहमति बनी है। इसके अलावा स्वच्छ भारत अभियान के तहत अगस्त में विशेष सफाई अभियान चलाने, चूना, कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव कराने का प्रस्ताव भी पारित किया गया है। बैठक में सभासद जया देवी, हसीब अहमद, राजेंद्र रजवार, गिरीश खर्कवाल, मुकेश साहू, सौरभ अग्रवाल, पूजा निषाद के अलावा मनोनीत सदस्य सज्जाद हुसैन, खालिद अंजुम और पालिका की राजस्व निरीक्षक प्रियंका रैक्वाल, बसंत राज चंद उपस्थित थे।
विज्ञापन