फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Dolayatra For Byandhura

18 को तलियाबांज मंदिर से ब्यानधुरा धाम जाएगा ऐड़ी देवता का डोला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Dolayatra For Byandhura
कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर बैठक में उपस्थित श्री ब्यानधुरा मंदिर समिति के पदाधिकारी। विज्ञप? - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। श्री ब्यानधुरा बाबा का डोला 18 नवंबर को विधि-विधान के साथ तलियाबांज मंदिर से श्री ब्यानधुरा धाम जाएगा। तलियाबांज स्थित मंदिर प्रांगण में रविवार को हुई ब्यानधुरा मंदिर सेवा समिति की बैठक में वहां लगने वाले मेले की व्यवस्थाओं के लिए मंदिर समिति के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

डोला यात्रा और मेले की व्यवस्थाओं के तहत तय हुआ कि 17 नवंबर को तलियाबांज मंदिर में रात्रि जागरण होगा। अगले दिन 18 नवंबर की प्रात: पूजा-अर्चना के बाद सुबह 10 बजे डोला तलियाबांज से ब्यानधुरा मंदिर के लिए रवाना होगा। अगले दिन कार्तिक पूर्णिमा पर मंदिर में भंडारे का आयोजन कर प्रसाद बांटा जाएगा।
विज्ञापन

समिति ने वहां लगने वाले मेले की व्यवस्थाओं के लिए दयाकिशन जोशी को पेयजल, गोविंद सिंह बिष्ट को पथ प्रकाश, जमन सिंह महरा को धोती की व्यवस्था, विनोद सिंह को स्वयंसेवक तैनात करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में समिति अध्यक्ष शंकर जोशी, महामंत्री जमन सिंह महरा, मोहन चंद्र जोशी, प्रेमबल्लभ जोशी, हरीश जोशी, विशन महर, शिव दत्त जोशी, प्रमोद जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed