{"_id":"8c5db55f6ed8ff3e7f21c54c4bcfab55","slug":"dokklam-village-scheme-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन सहमति से बनेगी ग्रामीण विकास की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन सहमति से बनेगी ग्रामीण विकास की योजना
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Sun, 28 Feb 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
डा.एपीजे अब्दुल कलाम ग्राम बदलाव योजना के तहत ढोरजा, मल्लाबापरू और वल्सों में तीन दिनी प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गए हैं। ग्रामीणों की खुली बैठक में योजना के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। मल्ला बापरू में बीडीओ पूरन सिंह रावत ने बताया कि पांच साल तक चलने वाली इस योजना के जरिए गांव का विकास गांव के लोगों के परामर्श से किया जाएगा। एडीओ संजय आर्या ने जीपीडीपी योजना के बारे में बताया। ग्राम विकास अधिकारी हेमा जोशी, एलएम पांडेय, राकेश नाथ, दीपक कालाकोटी, भूपेंद्र चौधरी, डीके भट्ट ने भी जानकारियां दी।
विज्ञापन
वल्सों में एबीडीओ एमसी परगांई ने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, हिमांशु जोशी, विवेक वर्मा, राजेंद्र महर, चंचल बोहरा, केएस धौनी ने प्रशिक्षण दिया। एक से तीन मार्च तक बाराकोट, रैघांव, बैड़ाओड़ में प्रशिक्षण दिया जाएगा। ढोरजा में मास्टर ट्रेनर के रूप में एडीओ उद्यान भूपेंद्र प्रकाश जोशी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी शार्दुल तडागी, आराधना राणा, नारायण कार्की, पीएस रावत ने प्रशिक्षण दिया। आठ ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि, ग्रामीण, आंगनबाड़ी और आशा वर्कर मौजूद थे। विमला देवी, बसंती देवी, ईश्वर राम, कलावती देवी, भूप सिंह, पवन सिंह ने सुझाव दिए।
विज्ञापन