फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Does not garbage

कूड़ा उठता नहीं, कूड़ेदान में सड़ रहा

Tue, 24 May 2016 10:47 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत Updated Tue, 24 May 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Does not garbage
कूड़ा उठता नहीं - फोटो : अमर उजाला
  जिला मुख्यालय की सफाई व्यवस्था के हाल बुरे हैं। इसे लेकर आम लोग ही नहीं, अब खुद सभासद भी गुस्से में हैं। यहां तक कि कूड़ेदान से कूड़ा भी समय पर नहीं उठ पा रहा है। छतार की सभासद ने गंदगी से निजात नहीं दिलाने पर आंदोलन का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन


छतार वार्ड में गंदगी का आलम यह कि कूड़े के ऊंचे ढेरों से लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। विवाह स्थल के आसपास के कूड़े के ढेर नहीं उठ पा रहे हैं। तल्ली मांदली, त्यारकुड़ा, जीआईसी रोड, कलक्ट्रेट रोड और पूल्ड हाउस कलौनी के आसपास की सफाई ठीक नहीं है। सभासद शकुंतला  गोस्वामी का कहना है कि बार-बार आग्रह करने पर भी तल्ली मांदगली में विवाह कार्यक्रम के दिन भी भरे कूड़ेदान से कूड़े को पालिका द्वारा नहीं हटवाया गया। उन्होंने जल्द सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं होने  पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस संबंध में पालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन दिया गया है।
विज्ञापन


उधर, अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार का कहना है कि  कूड़ा उठाने वाली गाड़ी के दूसरी जगह जाने से तल्ली मांदगी का कूड़ा नहीं  उठाया जा सका। इस कूड़े को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। तीन किलोमीटर से ज्यादा परिधि में फैली पालिका के पास मात्र दो कूड़ागाड़िया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



श्रीरीठा साहिब में जला कर नष्ट किया कूड़ा
श्रीरीठा साहिब (चंपावत)। 19 मई से शुरू होकर तीन दिन तक चले जोड़ मेले के खत्म  होने के बावजूद यहां गंदगी से लोगों को निजात नहीं मिल सकी है। मेले में एक  लाख से अधिक तीर्थयात्रियों के आने के बावजूद प्रशासन द्वारा सफाई का कोई  बंदोबस्त नहीं किया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की अनदेखी की वजह  से मेले के बाद चौतरफा गंदगी रही। लोगों ने गंदगी से निजात दिलाने के लिए  खुद ही सफाई का अभियान चलाया। लधिया नदी के आसपास फैले कूड़े को जलाकर नष्ट  किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed