{"_id":"5841903f4f1c1b0f1ede82d3","slug":"dm-saw-divyanga-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगों की मदद के लिए करें तालमेल : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगों की मदद के लिए करें तालमेल : डीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Fri, 02 Dec 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने देखा दिव्यांग कैंप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर, कल्याणम करोति संस्था लखनऊ की ओर से स्थानीय रामलीला मैदान में आयोजित दो दिनी दिव्यांग शिविर संपन्न हो गया है। दूसरे दिन 62 दिव्यांगों का चयन किया गया।
विज्ञापन
शुक्रवार को डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को चिह्नित दिव्यांगों को शीघ्र उपकरण दिलाने के लिए कंपनी और संस्था के साथ तालमेल बनाए रखें।
विज्ञापन
डीएम ने मनोचिकित्सक की कमी का संज्ञान लेते हुए शिविर में आए मानसिक रूप से दिव्यांग महेश लाल वर्मा के इलाज एवं प्रमाण पत्र बनवाने हेतु देहरादून आने-जाने का व्यय रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से प्रशासन द्वारा वहन करने के निर्देश तहसीलदार को दिए।
विज्ञापन
शिविर में दूसरे दिन पांच लोगों को बैसाखी, छह वॉकिंग स्टिक, चार हैंडग्रिप, 41 कान की मशीन के लिए दिव्यांगों का चयन किया गया। शिविर के दौरान करीब 25 लोगों के आधार कार्ड भी बनाए गए। समाज कल्याण विभाग ने वृद्धावस्था के 42, विधवा के 10, दिव्यांग पेंशन के सात फार्म भरे।
ग्राम्य विकास विभाग ने परिवार रजिस्टर की 30 नकल जारी की गई। कल्याणम करोति संस्था के विपिन पांडेय ने बताया कि शिविर के दौरान रजिस्टर्ड दिव्यांगों को शीघ्र ही शिविर लगाकर उपकरण बांटे जाएंगे। शिविर में पीसी जोशी, तहसीलदार लोहाघाट नीलू चावला, एसीएमओ डॉ. केसी ठाकुर, फार्मेसिस्ट मुकुल राय, बीडीओ केएस नयाल, एडीओ समाज कल्याण एमडी भट्ट आदि थे।