फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   DM Review

सभी योजनाओं का लक्ष्य पूरा करें

Sat, 04 Mar 2017 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 04 Mar 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
DM Review
डीएम ने की समीक्षा - फोटो : अमर उजाला

चंपावत। डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने विभागीय अधिकारियों को चालू वित्तीय वर्ष में अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष विभिन्न योजनाओं में जरूरी राशि व्यय करने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को जिला योजना की समीक्षा बैठक में उन्होंने बची राशि को तत्काल हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह जरूरत के अनुसार ही अपने पास राशि रखें।

विज्ञापन


अनावश्यक राशि तत्काल हस्तांतरित करें ताकि अतिरिक्त राशि जरूरतमंद विभागों को देकर सदुपयोग किया जा सके। उन्होंने सभी निर्माण एजेंसियों से कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी विभागीय अधिकारी अनावश्यक रूप से बिलों को लंबित न रखें। समय से बिलों का भुगतान करें। 
विज्ञापन


डीएम ने बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए बी, डी श्रेणी के विभागों को कड़ी मेहनत लगन, ईमानदारी से कार्य करते हुए जिले को ए श्रेणी में लाने के सख्त निर्देश दिए। जिला अर्थ एवं सांख्यिकीय अधिकारी एनबी बचखेती ने बताया कि जिला योजना में जल निगम, चिकित्सा, आयुर्वेदिक, प्राथमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, महिला कल्याण, मत्स्य पालन, दुग्ध संघ, सहकारिता, ग्रामीण एवं लघु उद्योग, खादी ग्रामोद्योग, कला संस्कृति विभाग की ओर से अवमुक्त राशि के सापेक्ष शत प्रतिशत व्यय कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिला योजना में अवमुक्त राशि के सापेक्ष सबसे कम 28.18 प्रतिशत राशि का व्यय सेवायोजन विभाग ने किया है। उन्होंने बताया कि लघुडाल ने 32.15 प्रतिशत, वन विभाग ने 56.52 प्रतिशत, वैकल्पिक ऊर्जा ने 67.03 प्रतिशत राशि का व्यय किया।


बीस सूत्री कार्यक्रम के तहत ए श्रेणी में 16 विभाग, बी श्रेणी में पांच विभाग, डी श्रेणी में तीन विभाग है। बैठक में सीडीओ हरगोविंद भट्ट, सीवीओ डॉ. पीसी भंडारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी पीसी जोशी, जल संस्थान ईई विशाल कुमार, लोनिवि ईई डीडी भट्ट, मुख्य शिक्षाधिकारी डीएस राजपूत, शिक्षाधिकारी बेसिक सत्यनारायण आदि थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed