{"_id":"68dd874ea043f02c640bb70c","slug":"dm-listened-to-the-problems-of-the-villagers-champawat-news-c-229-1-cpt1001-130110-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: डीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: डीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
Thu, 02 Oct 2025 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
चंपावत। डीएम मनीष कुमार ने बुधवार तहसील चंपावत के ग्राम नगरगांव में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने गांव में घेरबाड़ निर्माण, नवोदय विद्यालय से गांव तक मार्ग निर्माण, गोशाला निर्माण, पानी टैंक निर्माण आदि समस्याएं उठाईं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों और पटवारी को आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामले को संबंधित विभागों को भेजने के निर्देश दिए। डीएम ने मार्ग निर्माण और पानी की टंकी की मांग को प्राथमिकता से निस्तारित करने का भरोसा दिलाया। वहां मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, अपर सांख्यिकी अधिकारी जुगल किशोर पंत आदि रहे। संवाद
विज्ञापन