{"_id":"662005ec2f13942154015320","slug":"dm-inspected-many-polling-places-champawat-news-c-229-1-shld1010-107447-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: डीएम ने कई मतदेय स्थलों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: डीएम ने कई मतदेय स्थलों का किया निरीक्षण
Wed, 17 Apr 2024 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 17 Apr 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
चंपावत के देवीपुरा मतदेय स्थल का निरीक्षण करते डीएम नवनीत पांडे। संवाद
चंपावत। जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत पांडे ने बुधवार को विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने बनबसा, निगाली, बनबसा कैनाल, श्यामलाताल, देवीपुरा, हेलागोठ आदि मतदेय स्थलों का भौतिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत आवश्यकताओं को देखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पोलिंग बूथों पर पेयजल, स्वच्छता, दिव्यांग वोटरों के लिए रैंप, शौचालय आदि के बारे में संबंधित से जानकारी ली। इस दौरान संबंधित क्षेत्र के अधिकारी, बीएलओ आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन