{"_id":"5c34d75bbdec2256f87b3b57","slug":"dm-inspected-in-pornagiri-dham","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने किया पूर्णागिरि धाम का स्थलीय निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने किया पूर्णागिरि धाम का स्थलीय निरीक्षण
Tue, 08 Jan 2019 10:31 PM IST
kamlesh kamlesh
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Tue, 08 Jan 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि धाम का स्थलीय निरीक्षण करते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम रणवीर सिंह चौहान ने मां पूर्णागिरि क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से विकास कार्यों की जानकारी लेने के साथ ही कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बाद में उन्होंने मां के दर्शन भी किए। इस मौके पर मंदिर समिति के सदस्यों ने धाम में पेयजल लिफ्टिंग योजना और पहाड़ी में आई दरार के ट्रीटमेंट का कार्य जल्द शुरू करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
पूर्णागिरि धाम पहुंचे डीएम ने पर्यटन, लोनिवि के अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों और विकास कार्यों मे लगी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों से कार्यों की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने ठूलीगाड़ से रूपालीगाड़ तक सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा। हनुमान चट्टी से मंदिर तक एक किलोमीटर लंबे रोपवे निर्माण के संबंध में कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ समीक्षा की।
विज्ञापन
उन्होंने अधिकारियों से बिजली और पेयजल की व्यवस्था को मेला शुरू होने पहले पूरा करने को कहा। काली मंदिर से ऊपर मुख्य मंदिर के मध्य में यात्रियों के लिए बन रहे पेयजल टैंक के अधूरे कार्य निर्माण को जल्द पूरा करने के लिए एक लाख रुपये जारी करने को कहा। उन्होंने स्वच्छता और सुरक्षा का पूरा इंतजाम करने के निर्देश दिए। काली मंदिर से मुख्य मंदिर तक सुरक्षा जालियों को ऊंचा करने को लोनिवि के अधिकारियों को स्टीमेंट बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
वहां एसडीएम अनिल सिंह गर्ब्याल, तहसीलदार पूनम पंत, लोनिवि के अधिशासी अभियंता डीडी भट्ट, पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट, जिला पंचायत के जेई नंद किशोर उप्रेती, प्रशासनिक अधिकारी विजय उप्रेती, मंदिर समिति अध्यक्ष भुवन पांडेय, पूर्व अध्यक्ष किशन तिवारी, मोहन पांडे आदि थे। ब्यूरो
23 मार्च से शुरू होगा पूर्णागिरि धाम का मेला
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि मेले की व्यवस्थाओं को लेकर हुई बैठक में डीएम ने अधिकारियों को मेले से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस बार मेला 23 मार्च से शुरू होकर 15 जून तक चलेगा। मेले के संचालन में धन की कमी होने पर बैंक से लोन लिया जाएगा।
तहसील में डीएम रणवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने का निर्णय लिया गया। डीएम ने फरवरी तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। ठूलीगाड़ तक की बिजली व्यवस्था ऊर्जा निगम करेगा। ठूलीगाड़ से मुख्य मंदिर की व्यवस्था को लेकर एक समीक्षा बैठक होगी। सड़क के रखरखाव की व्यवस्था लोनिवि और पैदल मार्ग भैरव मंदिर से मुख्य मंदिर तक की व्यवस्थाएं जिला पंचायत के जिम्मे रहेंगी।
मेला क्षेत्र में जीर्णशीर्ण हो चुके भवनों को मेला कमेटी, राजस्व और लोनिवि की ओर से सर्वे कर चिह्नित करने के निर्देश दिए। जगह-जगह सीसीटीवी लगाए जाएंगे। मेला क्षेत्र में दो अस्थायी अस्पताल, एक एंबुलेंस, पांच दमकल की व्यवस्था के अलावा खाद्य निरीक्षक को कैंप लगाने के निर्देश दिए। सुरक्षा के तहत पुलिस, होमगार्ड, जलपुलिस, पीआरडी जवान मौके पर तैनात रहेंगे।
बैठक में एसडीएम एएस गर्ब्याल, तहसीलदार पूनम पंत, लोनिवि के अधिशासी अभियंता डीडी भट्ट, पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट, जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता विकास यूनुस, फायर अधिकारी श्याम सिंह, कोतवाल चंद्र मोहन सिंह, वन विभाग के एसडीओ राजेश श्रीवास्तव आदि थे।