{"_id":"687bd6d9f0fbda2aae05821a","slug":"dm-honored-karate-player-anamika-champawat-news-c-229-1-cpt1001-126767-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: डीएम ने कराटे खिलाड़ी अनामिका को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: डीएम ने कराटे खिलाड़ी अनामिका को किया सम्मानित
Sat, 19 Jul 2025 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 19 Jul 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। डीएम मनीष कुमार ने लोहाघाट की कराटे खिलाड़ी अनामिका बिष्ट को सम्मानित किया। उन्होंने चार से सात जुलाई तक कोलंबो, श्रीलंका में आयोजित 9वीं साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक अर्जित किया।
अनामिका (15) ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अभ्यास, अनुशासन और समर्पण को दिया है। उनका प्रशिक्षण युवा भवन, लोहाघाट में कोच दीपक सिंह अधिकारी और जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट के निर्देशन में हुआ। डीएम ने कहा जिले में अनामिका जैसी प्रतिभाएं खेलों के क्षेत्र में एक नई पहचान दिला रही हैं।
अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए भी चुनीं गईं हैं खिलाड़ी
अनामिका के साथ ही सांची मुरारी, भावना अधिकारी और वत्सला जोशी का भी चयन आगामी अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है। यह सभी खिलाड़ी द्वितीय एकेएफ यूथ कैंप और चैंपियनशिप में 11 से 15 अगस्त तक हांगझोउ, चीन और एकेएफ एशियन कैडेट जूनियर और अंडर-21 कराटे चैंपियनशिप में पांच से सात सितंबर, ग्वांगझोउ, चीन, डब्लूकेएफ कराटे सीरीज ए में तीन से पांच अक्तूबर तक कुआलालंपुर, मलेशिया में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगी।