फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   DM expressed displeasure over the slow pace of the Water and Sanitation

जल एवं स्वच्छता मिशन की धीमी गति पर डीएम ने जताई नाराजगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
DM expressed displeasure over the slow pace of the Water and Sanitation
चंपावत। जिला कार्यालय सभागार में डीएम विनीत तोमर ने जिला जल एवं स्वच्छता मिशन (डीडब्लूएसएम) की समीक्षा की। उन्होंने मिशन की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को समय से काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जल जीवन मिशन महत्वाकांक्षी योजना है।
विज्ञापन

इसका उद्देश्य प्रत्येक घर तक पेयजल पहुंचाना है। पेयजल निगम, जल संस्थान, स्वजल विभाग योजना के कार्य त्वरित गति से करें। सर्वेक्षण और डीपीआर तत्काल तैयार करते हुए स्वीकृति के लिए उपलब्ध कराएं। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत समस्त घरों को वर्ष 2024 तक पाइप पेयजल और क्रियाशील गृह संयोजन उपलब्ध कराये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार पेयजल योजना के कार्यों के त्वरित संपादन किया जाए। उन्होंने सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत को योजना की निरंतर समीक्षा करने के निर्देश दिए। बैठक में सीएमओ डॉ.आरपी खंडूरी, मुख्य कृषि अधिकारी राजेंद्र उप्रेती, ईई जल संस्थान बिलाल यूनुस, ईई पेयजल निगम वीके पाल, ईई आरडब्लूडी केके जोशी, ईई सिंचाई भुवन पांडेय, डीपीआरओ सुरेश बेनी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed