फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   DM discussed with the President of Mayawati Ashram regarding the arrangements

Champawat News: व्यवस्थाओं को लेकर डीएम ने मायावती आश्रम के अध्यक्ष से की चर्चा

Sun, 01 Oct 2023 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 01 Oct 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
DM discussed with the President of Mayawati Ashram regarding the arrangements
लोहाघाट के अद्वैत आश्रम मायावती में प्रधानमंत्री मोदी के संभावित दौरे को लेकर आश्रम का निरीक्षण
लोहाघाट (चंपावत)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मायावती आश्रम के संभावित दौरे के मद्देनजर डीएम नवनीत पांडे ने मायावती आश्रम और लोहाघाट क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को बेहतर करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि व्यापारियों के साथ समन्वय स्थापित कर शहर के सौंदर्यीकरण के साथ दीवारों को कुमाऊंनी, संस्कृति और ऐपण कला से सजाया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने आश्रम के अध्यक्ष स्वामी शुद्धिदानंद से भी संभावित दौरे के मद्देनजर आश्रम में संचार, बिजली, पेयजल, आवास, भोजन सहित अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की। प्रधानमंत्री के रात्रि विश्राम की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। एनएच किनारे ऋषेश्वर मंदिर से पाटन पुल तक सड़क की मरम्मत, नालियों को ठीक करने सहित सभी जरूरी काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहां एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, एसडीएम रिंकू बिष्ट, आकाश जोशी, सौरभ असवाल, लोनिवि के ईई संजय चौहान, एनएच के सुनील कुमार, तहसीलदार विजय गोस्वामी, ईओ अशोक अधिकारी, पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed