{"_id":"681f8d7ad8a71063060beae4","slug":"dm-did-a-surprise-inspection-of-the-district-hospital-champawat-news-c-229-1-cpt1001-123776-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: डीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: डीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
Sat, 10 May 2025 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 10 May 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
चंपावत जिला अस्पताल का निरीक्षण करते डीएम।स्रोत सूचना
चंपावत। डीएम नवनीत पांडेय ने शनिवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत का आकलन किया और किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की।
डीएम ने अस्पताल के जनरल वार्ड, महिला वार्ड, आपातकालीन कक्ष, प्रसूति कक्ष सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने भर्ती मरीजों की व्यवस्था, स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सा उपकरणों की कार्यक्षमता, रिकॉर्ड संधारण की गुणवत्ता और स्वच्छता की स्थिति की गहन समीक्षा की। उन्होंने सीएमओ और अस्पताल प्रशासन को किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में अस्पताल पूर्ण रूप से तैयार रखने के लिए निर्देशित किया।
चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य सहयोगी कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी और उपस्थिति सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। डीएम ने अस्पताल में स्टाफ की संख्या, आपातकालीन समय में त्वरित रूप से उपलब्ध होने वाले स्टाफ की जानकारी भी हासिल की। उन्होंने ब्लड बैंक की स्थिति का भी जायजा लिया। अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, शौचालयों की स्वच्छता, कचरा निस्तारण व्यवस्था, पेयजल उपलब्धता को भी परखा। इस दौरान एडीएम जयवर्धन शर्मा, एसडीएम अलकेश नौडियाल, सीएमओ डॉ. देवेश चौहान, एसीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडे आदि थे।
विज्ञापन
संजय